श्रीनगर में हॉस्पिटल पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर. शुक्रवार को एक और आतंकी हमला हुआ है। इस बार दहशतगर्दों ने एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया। हॉस्पिटल का नाम एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज है। यह श्रीनगर के बेमिना एरिया में है। यहां तैनात सुरक्षाबल के जवानों पर आतंकियों ने फायरिंग की। श्रीनगर पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग का जवाब दिया। इसके बाद भीड़ का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। उनकी तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है।