साढ़े 5 लाख का इनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर, STF ने मार गिराया
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आतंक का दूसरा नाम बन चुके और साढ़े 5 लाख रुपये के इनामी डकैत गौरी यादव (Gauri Yadav) को यूपी एसटीएफ (UP STF) ने एक एनकाउंटर (Encounter) में मार गिराया है. डकैत गौरी यादव के गिरोह से यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ (UP STF Encounter) हुई थी, जिसमें यूपी एसटीएफ को कामयाबी मिली.
डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने किया ढेर
बता दें कि गौरी यादव के गिरोह से यूपी एसटीएफ की मुठभेड़ में कुख्यात गौरी यादव को यूपी एसटीएफ की जाबांज टीम ने मार गिराया. स्पेशल इनपुट पर पहुंची यूपी एसटीएफ की टीम से यूपी के चित्रकूट में बाहिलपुरवा थाना इलाके के माधा के पास हुई मुठभेड़ में साढ़े 5 लाख रुपये का इनामी डकैत गौरी यादव मारा गया.
हम बात कर रहे हैं चित्रकूट के खूंखार डकैत डेढ़ लाख रूपये के इनामी डकैत गौरी यादव की जिस पर यूपी सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है तो मध्यप्रदेश सरकार ने भी 50 हजार के नाम घोषित कर रखा है। जो लगातार 20 वर्षो से अपराध की दुनिया में अपनी दहशत बनाये हुए है। लेकिन चित्रकूट पुलिस ने उसका खात्मा करने में असफल साबित हो रही है।
इन घटनाओं को दिया अंजाम
डकैत गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुवा थाना के बिलहरी गांव का निवासी है। जेल से छूटने के बाद 16 मई 2013 को दिल्ली पुलिस ने बिलहरी गांव में दविश देने गयी थी। तब गौरी यादव ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की गोली मारकर हत्या कर उसकी सरकारी रिवाल्वर लूट ली थी और 2016 में बिलहरि गांव के 3 ग्रामीण को बिजली के खम्भे से बांधकर उसने गोली चलाई थी। तब उत्तरप्रदेश में तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी यादव पर एक लाख के नाम घोषित किया था। गौरी ने 2017 में कुलहुआ के जंगल में एक ही गांव के 3 लोगों को जिन्दा जला दिया था।
मौके से एके-47 समेत अन्य हथियार बरामद
जान लें कि यूपी पुलिस ने डकैत गौरी यादव के सिर पर 5 लाख रुपये और मध्य प्रदेश पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था. यूपी एसटीएफ ने मौके से एक एके-47, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमेटिक राइफल, एक 12 बोर की बंदूक और सैकड़ों कारतूस बरामद किए हैं.