कर्नाटक के स्कूल में कोरोना का कहर, स्कूल में 32 स्टूडेंट संक्रमित, सभी बच्चों का कोरोना टेस्ट हुआ
कर्नाटक. कोडागु जिले के जवाहर नवोदय स्कूल में 32 स्टूडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है, इनमें से 10 छात्र तो 22 छात्रांए है। संक्रमण की चपेट में आने वाले सभी विद्यार्थी 9वीं से 12वीं कक्षा के बीच के है। स्कूल कोडागु के मडीकेरी में है। इनमें से 10 स्टूडेंट्स में संक्रमण के लक्षण नजर आ रहे थे जबकि 22 में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे इनके अलावा स्कूल का एक कर्मचारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ है।
स्कूल के सभी स्टूडेंट्स का कोरोना टेस्ट किया गया
संक्रमित स्टूडेंट्स का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इतनी बड़ी तादाद में कोरोना मरीजों के मिलने के बाद स्कूल के सभी 270 स्टूडेंट्स का कोविड-19 टेस्ट किया गया है। स्कूल के प्रिंसिपल पंकजाशन ने बताया कि संक्रमित होने वाले स्टूडेंट्स में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सभी धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। पूरे स्कूल कैंपस को सैनिटाइज कर दिया गया है।
हालात का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर
स्कूल प्रबंधन के मुताबिक संक्रमण फैलने के कारण स्कूल का कामकाज प्रभावित तो हुआ है, लेकिन छात्र और शिक्षकों के बीच बातचीत जारी है। गुरुवार को जिला कलेक्टर, जिला चिकित्सा अधिकारी सहित दूसरे अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया।