माफिया मुख्तार अंसारी के कान में मवाद, बांदा जेल में दर्द से कराह रहा है डॉन

बांदा. यूपी के बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इसी बीच खबर है कि माफिया मुख्तार अंसारी के कान में मवाद पड़ गई है. मुख्तार के कहने पर कान के स्पेशलिस्ट डॉक्टर को जेल प्रशासन ने पत्र लिखा कर बुलाया है. सूत्रों बताते हैं कि कान के दर्द से कई दिनों से डॉन कराह रहा है. वहीं रात भर अपने बैरक में वो नहीं सो पा रहा है.

इससे पहले माफिया विधायक मुख्तार अंसारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था. कोरोना की चपेट में आने के बाद मुख्तार को उसकी उसी बैरक नंबर 16 में आइसोलेट किया था. पुलिस की फाइलों में आईएस191 गैंग के लीडर के नाम से दर्ज बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है. पूर्वांचल के गाजीपुर में जिस घर से पहले मुख्तार अंसारी की पसंदीदा ऑडी कार जब्त की गई थी, उसी घर को पुलिस ने बेनामी संपत्ति मानते हुए कुर्क कर दिया है.

मुख्तार अंसारी की और बढ़ेंगी मुश्किलें

पूर्वांचल में जारी ‘मिशन मुख्तार’ के तहत अब तक मुख्तार अंसारी को पुलिस ने 350 करोड़ की चोट पहुंचाई है, जबकि पूरे पूर्वांचल में अलग-अलग गैंग के खिलाफ पांच सौ करोड़ आर्थिक चोट पहुंचाई गई है. आने वाले समय में विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. क्योंकि पुलिस की जांच के रडार पर असलहे भी हैं. मुख्तार से जुड़े अलग-अलग लोगों के असलहों का सत्यापन किया जा रहा है. माना जा रहा है कि अगले एक दो में इस भी पुलिस बड़ा एक्शन ले सकती है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी किया गया था शिफ्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में शिफ्ट करने का आदेश दिया गया था. हालांकि पंजाब के रोपड़ से लौटने के बाद अंसारी को कोरोना संक्रमण नहीं था और बांदा जेल के अंदर दाखिल करने से पहले उसकी जांच भी जिला प्रशासन और जेल प्रशासन ने मिलकर कराई थी, लेकिन उस समय जेल अंदर दाखिल होने तक मुख्तार को कोई भी बीमारी का संक्रमण नहीं था. यही नहीं, मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश जेल विभाग के डीजी खुद निगरानी कर रहे हैं.