पांच लाख रूपये की लूट, मुनीम के हाथ में हुआ फ्रेक्चर

शिवपुरी. कोलारस कृषि उपज मंडी गेट पर 2 मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये 5 बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी के मुनीम से 5 लाख रूपयों से भरा बैग छीनने के बाद 5 बदमाश मौके भागने में कामयाब हो गये।

पहले टक्कर मारी जिसमें मुनीम का हाथ फ्रेंक्चर

कोलारस के गल्ला व्यापारी पूरन हरिओम मुनीम सफीखान सुबह 11 बजे अपने घर से मंडी आ रहे थे। सफी के पास एक बैग में 5 लाख रूपये रखे हुए थे। जैसे ही मुनीम गल्ला मंडी के गेट पर पहुंचे तभी एक पल्सर मोटरसाईकिल और एक सीडी-100 पर सवार होकर 5 बदमाश आये। उन्होंने एक मोटरसाईकिल से पहले तो मुनीम की मोटरसाईकिल में टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। जैसे ही वह गिरा दूसरी मोटरसाईकिल पर सवार बदमाशों ने पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गये। घटना में मुनीम का हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी गयी है।