5 लाख रूपये की फिरौती के लिये जीजा ने साले का गला घोंटकर की हत्या, फोन से मांगे 5 लाख रूपये
ग्वालियर. दादा की दुर्घटना में मौत के बाद मिले 15 लाख रूपये पर दामाद लालच में आ गया और उसने साले को घुमाने के बहान जंगल में ले जाकर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साले के मोबाइल से परिवारवालों को फोन करके 5 लाख रूपये की फिरौती मांगी। फिरौती की डिमांग आते अधिकारी अलर्ट हो गये और छात्र का सुराग लगाने के लिये क्राइम ब्रांच के टीआई दामोदर गुप्ता अपनी टीम और भितरवार थाना पुलिस की 2 टीमंे बनाई गयी। जांच पड़ताल में जुटी टीमों ने महज कुछ ही घंटों में किशोर का शव बरामद कर लिया। आरोपी को दबोच लिया है। घटना भितरवार थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 रावत कॉलोनी की है। आरोपी बुआ का दामाद है।
अपहृत की तलाश में जुटी टीमें
एसपी अमित सांघी ने बताया कि भितरवार थाना क्षेत्र के वार्ड क्र.09 रावत कॉलोनी निवासी पुष्पेन्द्र रावत पुत्र रामाधारसिंह रावत 17 मंगलवार की सुबह घर से निकला था और उसके बाद वह देर रात तक वापिस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार कीशाम 5 बजे पिता के मोबाइल नम्बर से कॉल आया कि पुष्पेन्द्र की जान से खत्म करने की धमकी देकर 5 लाख रूपये की फिरौती मांगी। फिरौती का कॉल आते ही परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। मामले का पता चलते ही सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये।
अपहरण के 24 घंटे के अन्दर हुआ खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिये 2 टीमें तैयार की गयी, जिसमें क्राइम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, एएसआई राजवीर सोलंकी और आरक्षक रूपेश शर्मा दूसरी टीम में टीआई भितरवार राजकुमारी परमार व थाने का पुलिस बल लगाया। मामले की जांच में जब पुलिस ने घर से निकलने के बाद कडि़यां मिलाई तो पता चला कि अंतिम बार पुष्पेन्द्र दिनेश रावत के साथ देखा गया था और साथ ही पता चला कि दिनेश पुष्पेन्द्रे की बुआ का दामाद है। इसका पता चलते ही पुलिस दिनेश को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपहृत की हत्या करना स्वीकार कर लिया।