भोपाल में आश्रम-3 की शूटिंग, बॉबी देओल पर शूट किए सीन

भोपाल. मध्यप्रदेश में फिल्मी और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो रही है। वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग भोपाल में बुधवार से शुरू हो गई। मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय कॉलेज में सुपर स्टार बॉबी देओल ने शूटिंग की। कॉलेज को कोर्ट के रूप में बदला गया है, जो शूटिंग के दौरान नारेबाजी से गूंज उठा। डायरेक्टर प्रकाश झा लाइट, कैमरा और एक्शन बोलते हुए नजर आए। वहीं, एक्टर त्रिधा चौधरी की गिरफ्तारी और पुलिस वेन में बैठाकर ले जाने का सीन भी शूट किया गया है।

प्रकाश झा लाइट, कैमरा और एक्शन बोलते हुए नजर

आश्रम-3 की शूटिंग भोपाल के एमवीएम कॉलेज के अलावा इकबाल मैदान, कलियासोत एरिया समेत आसपास के गांवों में भी होगी। आश्रम-3 के तीसरे पार्ट का नाम ‘धर्मक्षेत्र’ रखा गया है। शूटिंग करीब 2 महीने तक चलेगी। बॉबी देओल के अलावा एक्टर दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, प्रीति सूद, त्रिधा चौधरी, अनुरिता झा आदि भी शूटिंग के लिए भोपाल आ चुके हैं। इसके अलावा (ओह माय गॉड-2) फिल्म की शूटिंग उज्जैन के अलावा इंदौर में भी होगी। उज्जैन और इंदौर में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक शूटिंग होगी। शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी आएंगे।

वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर‘ की शूटिंग भी

बुधवार से भोपाल की कई लोकेशन पर एक्टर अंकुर भाटिया और वलुस्चा डिसूजा स्टारर वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर’ की शूटिंग भी शुरू होगी। इस वेब सीरीज की स्टारकास्ट मंगलवार को भोपाल आ गई थी।