बीजेपी के 'समृद्ध मध्य प्रदेश' पर विवाद, चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

मध्य प्रदेश चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के बिग कैंपनिंग प्रोग्राम 'भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान' की शुरुआत होने के साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है. कांग्रेस ने अभियान को आचार संहिता का उल्लंघन बताकर चुनाव आयोग में शिकायत की है. शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस ने कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है.