आर्यन खान की प्याज के छिलके वाली तकनीकी पकड़ी गयी, बड़ा खुलासा होने की संभावना

मुंबई. एनसीबी के अनुसार ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान व दूसरे आरोपियों की कडि़या अब धीरे-धीरे जुड़ रही है। इन लोेगों के पास ड्रग्स कहां से आती है। कैसे आती हैं और सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों की कौन सी कमी का यह लोग फायदा उठाते हैं। ऐसी कई बातों का खुलासा हुआ है। खासतौर पर, युवी पीढी को उस दुकान का पता चल गया है। जहां पर नशा, हथियार और सायबर क्राइम बिकता है। वह उस दुकान के ग्राहक बनने को लालयित हैं। दुकान की एक खासियत यह भी है कि वह अपने ग्राहकों को पूरी सुरक्षा प्रदान करती है।

कौन ले रहा है और कौन दे रहा है यह कोई नहीं जानता। हां बिना किसी झंझट के माल पहुंचने की गारंटी होती है। आर्यन खान व गप्पी ही नहीं, बल्कि नशे की लत वाले दूसरे लोग भी इसी ‘‘प्याज के छिलके’’ उतारने वाली तकनीकी यानी ओनियन राउटिंग का उपयोग करते हैं। जांच एजेंसियों के लिये अभी यह दुकान एक चुनौती है। सायबर विशेषज्ञ कहते हैं, डार्क वेब को लेकर अब सुरक्षा एजेंसियों की भूख बढ़ रही है।