मकान का छज्जा गिरने से बालक की मौत,पिता घायल
ग्वालियर। जनकगंज थाना स्थित माधवनगर में एक मकान का छज्जा गिरने से 14 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये जेएएच में भर्ती करा दिया है। यह हादसा बीती रात का है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के माधवनगर गेट 2 के पास ये हादसा हुआ। यहां एक गली में नवरात्रि के मद्देनजर माताजी का पंडाल बना है। इसी पंडाल के पास 14 वर्षीय विशाल बाथम और उसके परिजन अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी भूरा बाथन के मकान का छज्जा भर भराकर गिर गया। छज्जे का मलबा नीचे सो रहे विशाल और उसके पिता हरिकिशन पर गिरा। जिससे दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गये। लेकिन विशाल ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता हरिकिशन को अस्पताल में भर्ती कराया है। हरिकिशन को सिर में गंभीर चोट आई है