मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास परिसर में आंवले का पौधा रोपा
- September 29 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में अनमोल गुणों वाले आंवले के पौधे का रोपण किया।
आंवला आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहलाता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला के अनगिनत लाभ हैं। आंवले का नियमित उपयोग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है। आंवला कई तरह के रोगों के लिए उपयोगी है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं।