कांग्रेस सचिव वर्षा गायकवाड़ ग्वालियर आई
ग्वालियर। अ.भा. कांग्रेस कमेटी की सचिव ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी वर्षा गायकवाड़ का आज ग्वालियर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।
अ.भा कांग्रेस कमेटी की सचिव वर्षा गायकवाड़ ने ग्वालियर आने के पश्चात 6 अक्टूबर को मुरैना में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा की और कुछ समय रूकने के पश्चात मुरैना रवाना हुई। रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौर, पूर्व विधायक प्रघुम्न सिंह तोमर, मप्र कांग्रेस कमेटी सचिव सुनील शर्मा, श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, मुन्नालाल गोयल, प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, साहब सिंह गुर्जर, हेवरन सिंह कंसाना, ब्लॉक अध्यक्ष इब्राहिम पठान, संजीव दीक्षित, उषा चौहान, अरूणा गुप्ता, पिंकी पंडित, धर्मेन्द्र शर्मा, पुरूषोत्तम बनोरिया, विक्रम भदौरिया, जितेन्द्र जैन आदि प्रमुख हैं।