पीएम का भोपाल दौरा आज, भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में फूकेंगे चुनावी बिगुल
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विशेष विमान से दोपहर 12 बजे राजधानी भोपाल पहुंचेंगे, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में संबोधित करेंगे. यहीं से भाजपा विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी. कार्यकर्म में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मंद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है.
दरअसल, पीएम मोदी आज भोपाल दौरे पर आ रहे हैं. जहां जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे. बीजेपी का दावा है कि इसमें 10 लाख लोग शामिल होंगे और यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन है. इस दौरान पीएम मंत्रालय एनेक्सी को लोकार्पण कर सकते हैं और राजधानी भोपाल में मैट्रो की नींव भी रख सकते हैं. प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 25 आईपीएस अधिकारी और लगभग आठ हजार पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. वहीं सवर्ण आंदोलन के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है.
कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्था
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को सहूलियत के लिए प्रदेश भर से 12 स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 12 हजार बसें और नौ हजार निजी वाहनों से कार्यकर्ता पहुंचेंगे. कार्यकर्ताओं के बैठने में दिक्कत ना हो इसलिए 1.5 लाख कुर्सियां तो बाहर से मंगाई गई हैं. वहीं खान पान की व्यवस्था भी की गई है कार्यकर्ताओं को भोजन के लिए 34 किचन बनाए गएं हैं.
महाकुंभ के लिए मैदान में बेहद हाईटेक तैयारियां की गईं हैं. कार्यक्रम स्थल पर 45 से ज्यादा एलईडी लगाई गयी हैं. और पीएम मोदी के लिए के लिए मंच के साथ ही लगा हुआ एक मिनी ऑफिस का निर्माण भी किया गया है जिसमें पीएम मोदी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बड़े नेताओं से मीटिंग करेंगे.