छात्रा को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से गरीब परिवार को पुत्री की पढाई के लिए आर्थिक सहायता न्यास के अध्यक्ष, भाजपा नेता एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने न्यास कार्यालय ललितपुर कॉलोनी में प्रदान की।
न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने श्रीमती पूनम पिप्पल पत्नि सुरेन्द्र पिप्पल को पुत्री मनाली पिप्पल की कॉलेज की फीस जमा करने के लिए 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। श्रीमती पूनम पिप्पल की पुत्री मनाली कॉलेज में बी.ए.एल.एल.बी. की पढाई कर रही है। श्रीमती पूनम के पति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। सुरेन्द्र की आय इतनी नही है कि वह अपनी पुत्री को बी.ए.एल.एल.बी. की पढाई करा सके। मनाली पढाई पूरी कर वकील बनना चाहती है। श्रीमती पूनम और सुरेन्द्र ने पुत्री की पढ़ाई पूरी कराने के लिए हर जगह से मदद मांगी। जब श्रीमती पूनम और पति सुरेन्द्र को फीस भरने के लिए कही से मदद नही मिली तब उन्होंने जन उत्थान न्यास के कार्यालय पहुंचकर डॉ. सतीश सिंह सिकरवार से मदद मांगी। डॉ. सिकरवार ने तुरंत ही श्रीमती पूनम और पति सुरेन्द्र को 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
डॉ. सिकरवार ने सहायता राशि प्रदान करते हुये श्रीमती पूनम और सुरेन्द्र को भरोसा दिलाया कि आगे भी अगर तुम्हे अपनी पुत्री की पढाई पूरी करने के लिए किसी भी तरह की जरूरत हो तो मैं हमेशा तुम्हारी मदद करूगॉ। उन्होने कहा कि न्यास का हरसंभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीडित, शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाये और उसमें न्यास भी सफल रहा है। जब भी इन वर्गों को चाहे पारिवारिक विवाह का कार्यक्रम हो, चाहे बीमार पीडित हो, चाहे बच्चों की षिक्षा के लिए हो सभी वर्गों का सहयोग किया जा रहा है। हमारी संस्था गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहती है। इस मौके पर न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के साथ कोषाध्यक्ष अवध सिंह धाकरे, सहसचिव अवधेश कौरव, सचिन गुप्ता, विजय बहादुर त्यागी, प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, अंकित कठठ्ल आदि मौजूद थे।