भोपाल के चार स्थानों पर गुरूवार को एक साथ होगी बाघ सखा टी शर्ट प्रतियोगिता
जन-सामान्य में वन्य प्राणी के प्रति जन-जागरूकता जागृत करने के साथ ही वन संरक्षण और संवर्धन के मकसद से वन विभाग की म.प्र. टाइगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा 'बाघ सखा टी शर्ट' प्रतियोगिता भोपाल के चार स्थानों पर एक साथ गुरूवार 22 जुलाई को आयोजित होगी।
वन्य प्राणियों की कलाकृति की पेंटिंग टी-शर्ट पर उकेरी जाएंगी। प्रतियोगिता प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, ओल्ड केम्पियन, नर्मदा कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस और संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज बैरागढ़ में होगी। प्रतिभागियों को टी-शर्ट उपलब्ध करायी जाएगी जिस पर वन्य प्राणियों की पेंटिंग की जा सकेगी। इसक बाद वन क्षेत्रों के समीप रहने वाले बालक-बालिकाओं को उपहार स्वरूप दी जाएगी।
इस तरह की प्रतियोगिता देशभर के अन्य क्षेत्रों में की जाकर 4 हजार टी-शर्ट चित्रित कराई जा चुकी हैं। इस तरह की यह अभिनव पहल त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तामिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गुजरात, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, झारखंड, जम्मू एंड कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा राज्य के अलावा प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल, सागर, रीवा और दमोह में की जा चुकी है। वन्य प्राणी संरक्षण और उनमें संवर्धन की इस मुहिम को काफी सहारा जा रहा है।