बहुचर्चित शिवपुरी डीएसपी गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने भाई के साथ सरेंडर किया

शिवपुरी. बहुचर्चित रिटायर्ड डीएसपी गोलीकांड के मुख्स आरोपियों ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया है। कुछ महीने पहले आरोपियों ने रिटायर्ड डीएसपी को गोली मारी थी तब से ही वे फरार चल रहे थे लेकिन अब थाने जाकर मुख्य आरोपी ने अपने भाई के साथ सरेंडर कर दिया है। कुछ महीनों पहले ही शिवपुरी के पूर्व डीएसपी सुरेशसिंह सिकरवार पर गोली मारकर जान लेवा हमला करने का प्रयास किया गया था। मामले में फरार आरोपी सौरभ चौहान व उसके छोटे भाई अमन चौहान ने एसपी कार्यालय जाकर सरेंडर किया।

आरोपियों ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते सौरभ ने शिवपुरी के पूर्व डीएसपी सुरेश सिकरवार के घर जाकर गोली मार दी थी। कुछ माह पहले हुई इस घटन में गोली डीएसपी के गाल में जाकर लगी थी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चला और उनकी जान बच गई। शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि बहुचर्चित गोली कांड के आरोपियों ने थाने आकर गिरफ्तारी दे दी है, अब उनसे पूछताछ की जा रही है।