मंत्री श्री डंग ने रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण

पर्यावरण नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने झाबुआ जिले के मेघनगर में 16 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत के रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। श्री डंग ने कहा कि ब्रिज बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन की बड़ी सहूलियत मिल गई है। क्षेत्र में इस तरह के 2 और ब्रिज की स्वीकृति के प्रयास जारी हैं। सांसद श्री गुमान सिंह की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम में विधायक श्री वीरसिंह भूरिया भी मौजूद थे।

मंत्री श्री डंग ने इसके पूर्व झाबुआ में जिला प्रशासन और मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग के 'ड्राइव इन वैक्सीनेशन' का भी शुभारंभ किया। श्री डंग ने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना के विरूद्ध जागरूकता और वैक्सीनेशन के लिये किये जा रहे नवाचारों की प्रशंसा भी की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये नुक्कड़ नाटक दल को भी रवाना किया। मंत्री श्री डंग ने लोगों से आव्हान किया कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएँ। टीकाकरण के लिये किसी भी प्रकार का भय, भ्रांति और अफवाह पर ध्यान नहीं दें।