आज से महंगी हवाई यात्रा, अब कितना अधिक किराया होगा, जानिये

नई दिल्ली. मंगलवार से हवाई सफर करना महंगा हो जायेगा। केन्द्र सरकार ने हवाई किरायों के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। जो आज यानी 1 जून 2021 से लागू हो गयी है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने सफर की समयावधि के हिसाब से किरायों की न्यूनतम दरों में 13-16 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को लागू कर दिया है।

आज से हवाई कितना महंगा होगा

दरअसल, अचानक आई कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने एयरलाइंस की कमर तोड़ दी। क्योंकि हवाई यात्रियों की संख्या में तेज गिरावट आयी। इससे उनका काम करना मुश्किल हो गया। इसलिये सरकार ने किराया बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

कितना महंगा होगा हवाई सफर

1. 40 मिनट से कम वाली घरेलू हवाई यात्राओं का किराया 2300 से 2600 रुपये बढ़ेगाए जो कि मौजूदा किराए का 13 परसेंट है।
2. 40 मिनट से 60 मिनट वाली घरेलू हवाई यात्राओं की लोअर लिमिट 3300 रुपये होगीए जो कि पहले 2900 रुपये हुआ करती थी।
3. 60.90 मिनट की समय अवधि वाली फ्लाइट्स के लिए किराया 4ए000 रुपये लिया जाएगा
4. 90.120 मिनट की घरेलू हवाई यात्रा के लिए न्यूनतम किराया आज से 4700 रुपये कर दिया गया है
5.150.180 मिनट की घरेल हवाई यात्रा के लिए न्यूतम किराया 6100 रुपये तय किया गया है
6.180.210 मिनट की ड्यूरेशन वाली हवाई यात्रा के लिए किराया आज से 7400 रुपये हो गया है