ग्वालियर अनलॉक का प्रस्ताव भोपाल पहुंचा, सरकार की मुहर का इंतजार

ग्वालियर. बीती रात क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ग्वालियर को 45 दिन बाद अनलॉक किए जाने का जो प्लान तैयार किया गया था वो अब प्रदेश सरकार के पास पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने बैठक में फौरन बाद तैयार किए गए प्लान को भोपाल भेज दिया था।

इस प्लान के तहत बाजार को 2 पालियों में खोलने मतलब सुबह 11 बजे तक दूध, सब्जी, ब्रेड जैसी जरूरी दुकानें खोलने और शेष बाजार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सशर्त खोलने का फैसला लिया गया है। वहीं रविवार और मंगलवार के दिन बाजार को पूरी तरह से लॉक रखने और शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 10 बजे तक कोरोना कर्फ्यू का खाका ग्वालियर के अनलॉक प्लान में खींचा गया है। जिला प्रशासन को अब इंतजार है कि इस प्लान पर प्रदेश सरकार की उस मुहर का जिसके बाद इसे लागू कर ग्वालियर को दो जून से अनलॉक किया जा सके। माना जा रहा है कि शासन द्वारा इस संबध में आजर आदेश जारी किए जा सकते है।
प्रस्ताव तैयार किया गया

जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक में ग्वालियर को अनलॉक किए जाने के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया था उसे भोपाल भेजा जा चुका है। प्रस्ताव पर शासन की अनुमति मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

कौशलेंद्र सिंह, कलेक्टर ग्वालियर