श्रीमंत का विजय रथ तैयार
सितंबर से शुरू हो रही श्रीमंत की रथ यात्रा के लिए रथ तैयार हो गया है। बस रथ में श्रीमंत के सवार होने का इंतजार है। कांग्रेस का विजय रथ फिलहाल अभी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में खड़ा है।
लंबे समय से कांग्रेस का विजय रथ तैयार हो रहा था। कल ही यह तैयार होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचा और इसे अभी अंदर खड़ा कर दिया गया है। रथ के एकतरफ कै. माधवराव सिंधिया और गुना सांसद श्रीमंत की फोटो लगी दिखाई दे रही है। साथ ही कांग्रेस का चुनाव चिन्ह भी लगा है।
रथ पर जय जय कांग्रेस, जय जय राहुल जैसे नारे भी लिखे दिखाई दे रहे है। फिलहाल कांग्रेस का चुनावी रथ तैयार है और बस इस पर श्रीमंत के सवार होने का इंतजार है। वैसे इस रथ श्रीमंत के साथ नाथ भी प्रदेश का दौरा करते दिखेंगे। वहीं राहुल के भी इस पर सवार होने की संभावना है।