कांग्रेसजनो पं. जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर माल्यपर्ण कर नमन किया
ग्वालियर 27 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेसजनो ने आज कम्पू स्थित नेहरू उद्यान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पं जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर माल्यपर्ण कर नमन किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजनो ने मास्क लगाकर सोषल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पं जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर नमन कर विनम्र श्रृद्धाजंलि अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते कहा कि भारत की आजादी के अंदोलन मे स्वाधीनता संग्राम के महान नायक पं मोतीलाल नेहरू के परिवार में जन्म लेकर पं जवाहरलाल नेहरू ने स्वाधीनता आंदोलन में अंग्रेजो से भारत को आजाद कराने में प. नेहरू ने अपना जीवन समर्पित किया और आजादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश को एक महान लोकतंत्र दिया, बावा साहेब अंबेडकर के नेतृत्व में एक सशक्त संविधान बनाने में उन्हाने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और देश के लिये देश के विकास के लिये एैसी पंचवर्षीय योजना बनायी जिससे आज भारत विश्व के विकास शिखर की श्रेणी में अपने स्थान बना चुका है एैसे महान पं. नेहरू को नमन करते है और उनका योगदान अजर.अमर रहेगा।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथी पर पुण्यतिथि पर सांई बाबा का मंदिर एवं सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर कांग्रेस द्वारा गरीब बेसहारा वर्ग को फल एवं भोजन वितरित किया गया।