कोरोना वायरस से पीडि़त परिजनों के भोजन परोस रही है सहारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी

ग्वालियर वेश्विक महामारी कोविड़-19 का प्रकोप सम्पूर्ण विश्व में फ़ेल रहा है ओर एक लम्बे समय से हमारा देश की इस महामारी के दंश को झेल रहा है शासन .प्रशासन व विभिन्न समाजिक संस्थाएँ हर सम्भव मदद आमजन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे है ओर वही समाजिक संस्था सहारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी भी ज़रूरतमंद लोगो के बीच पहुँचकर उनकी सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

संस्था एक लम्बे समय से समाजसेवा के कार्य से जुड़ी है इसमें संस्था की सचिव श्रीमती प्रतिभा चतुर्वेदी की अहम भूमिका है जिनके कुशल मर्गदर्शन में संस्था अपनी समस्त गतिविधियाँ का संचालन सफलतापूर्वक करती रही है कोविड़-19 काल में भी संस्था के सदस्य व पदाधिकारी असहाय व ज़रूरतमंद लोगो के बीच जाकर उनकी समस्त अवस्यकताओ की पूर्ति कर रही है ओर ग्रामीण इलाक़ों में जाकर कोरोना वायरस के विषय में जनचेतना फेलाने का भी कार्य संस्था सचिव के दिशानिर्देश पर किया जा रहा इस पुनीत कार्य में विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की डॉ राजरानी शर्मा एव अर्चना शर्मा, डॉ ममता दुबे आदि का विशेष योगदान रहा है। इस कार्य में संस्था के अध्यक्ष प्रताप उपमन्यू व उनके सहयोगी बसंत चतुर्वेदी, सुनील श्रीवास्तव, मंजू दीक्षित, गजेंद्र आर्य आदि की अहम भूमिका रहती है।