कोरोना काल में ग्रामीणों का मददगार बना CAC सेंटर, ऐसे पहुंचा रहा है लोगों तक मदद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'ग्रामीण इलाके के एक लाख 58 हजार सीएससी सेंटर ने जरूरी चीजें ग्रामीणों को मुहैया कराई.'
देशभर में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) और बढ़ते ई-कॉमर्स में ग्रामीण अर्थव्यवस्था और ग्रामीणों के लिए सरकार का कॉमन सर्विस सेंटर अर्थात् सीएससी काफी मददगार साबित हो रहा है. सीएससी के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं लोगों को उपलब्ध तो कराई जा रही ही हैं, साथ ही साथ सीएससी के ग्रामीण ई स्टोर के माध्यम से लोगों तक जरूरी सामान भी पहुंचाया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीएससी के ग्रामीण ई स्टोर और ई कॉमर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इससे गांव में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हो रहा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'ग्रामीण इलाके के एक लाख 58 हजार सीएससी सेंटर ने जरूरी चीजें ग्रामीणों को मुहैया कराई.' उनका कहना है कि इस सर्विस के माध्यम से 24 लाख 94 ऑर्डर ग्रामीणों तक पहुंचाई जा चुकी हैं. इन ऑर्डर की कुल कीमत 243.89 करोड़ रुपये है.