17 मई से खरीदें सस्ता सोना, केंद्र सरकार लेकर आई खास ऑफर, चेक करें कितनी मिलेगी छूट
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) की पहली बिक्री 17 मई यानी सोमवार से शुरू हो रही है. यह 5 दिन तक चलेगी.
अगर आप सस्ते में सोना (Gold Price Today) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो केंद्र सरकार आपके लिए खास ऑफर लेकर आ रही है, जिसमें आप सस्ता सोना खरीद कर निवेश कर सकते हैं. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign gold bond) की पहली बिक्री 17 मई यानी सोमवार से शुरू हो रही है. यह 5 दिन तक चलेगी यानी आपके पास 5 दिन बाजार से कम रेट्स में सोना खरीदने का मौका है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे खरीद पाएंगे सस्ता सोना-
वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने जानकारी में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे. वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई के बीच खरीद की जा सकेगी और 25 मई को बॉन्ड जारी किए जाएंगे.