नर्सेस डे पर जेएएच की नर्सेस ने सांकेतिक धरने पर बैठी, 250 नर्सेस हजारों कोरोना मरीजों को संभाल रही
ग्वालियर. कोरोना महामारी में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ भी मरीजों की जिंदगी बचाने में दिन-रात जुटा है लेकिन नर्सेस-डे के मौके पर आज जयारोग्य अस्पताल की यहीं नर्सेस सांकेतिक धरने पर बैठ गई। दरअसल जयारोग्य अस्पताल में महज 250 नर्सेस ही सैकड़ों कोरोना मरीजों को संभाल रहीं है हालांकि अस्पताल करीब 1500 नर्सेस के पद है जो खाली है ऐसे में हर दिन नर्सेस की कमी के कारण मौजूदा नर्सेस को परेशानी हो रही है। अपनी इसी परेशानी को लेकर नर्सेस एसोसिएशन ने जयारोग्य अस्पताल में सांकेतिक धरना दिया और मांग पूरी करने की हिदायत भी दी।
जेएएच में 1500 नर्सेस के पद खाली है, हम लगातार इन पदो को भरने की मांग कर रहे है। वर्तमान में 450 नर्सेस ही कार्यरत है। इनमें से कई नर्सेस कोरोना से संक्रमित हो चुकी है जबकि कुछ अन्य कारणों से अवकाश पर है। मौजूदा स्थिति में कोरोना ग्रसित मरीजों को करीब 250 नर्सेस ही संभाल रहीं है इसके अलावा नर्सेस का लंबित वेतनमान भी फौरन लगाया जाना चाहिए।