गहनों के साथ घर ले गये संक्रमण चोर, बुजुर्ग दम्पत्ति हुए संक्रमित, चोर ले गये लाखों रूपये गहने
सिटीसेंटर के शारदाबिहार में एक संक्रमित दम्पत्ति के घर में दाखिल हुए चोर लाखों रूपयें के गहने पार कर ले गये हैं। गुरूवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई है जिस वक्त चोरों ने घटना को अंजाम दिया दम्पत्ति एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। चोरी का पता गुरूवार की शाम उस वक्त लगा जब संक्रमित का बेटा घर को सैनिटाइज कराने पहुंचा था। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर बाहर से निरीक्षण कर लौट गयी। अब डर है कि संक्रमण से लैस घर से चोर गहनों के साथ संक्रमण भी नहीं ले गये हो। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के शारदा विहार निवासी 48 वर्षीय राजेश (बदला हुआ नाम) यूपी जालौन में जॉब करते हैं। यहां उनके बुजुर्ग मां.पिता रहते हैं। 2 दिन पहले बीमार होने पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। उनके पॉजिटिव आने पर बेटा जालौन से आया और उनको पड़ाव स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। रात को अस्पताल में ठहरने के बाद जब बेटा राजेश गुरुवार की शाम को अपने घर को सैनिटाइज कराने के लिए शारदा विहार पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजे पर लगे ताले टूटे पड़े हुए थे। अंदर जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। अलमीरा खुली पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन स्पॉट पर बाहर से ही निरीक्षण किया। सूने घर से चोर चेनए मंगलसूत्र, कान के बाले, अंगूठियां, आधा किलो चांदी 30 हजार रुपए नकद सहित करीब 4 लाख रुपए का सामान ले गए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया हैं।
चोरों के संक्रमित होने का शक
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है कि वहां से चन्द घंटे पहले ही संक्रमित दम्पत्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर में कई सामान को उन्होंने छुआ होगा तो वहां संक्रमण हो सकता है। क्योंकि कोरोना वायरस स्टील पर 6 से 7 घंटे तक ठहरता है। ऐसे में चोरी करने वालों के भी वायरस की चपेट में आने की आशंका है।