कलेक्टर ने नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित, 30 पटवारी, 1 नायब तहसीलदार व एसडीएम शामिल, जयति सिंह मॉनीटरिंग कर रही

कोरोना की दूसरी लहर के कारण कोहराम मचा हुआ है और ग्वालियर के सरकारी व प्रायवेट अस्पतालों में बेड्स की किल्लत है तो वहीं ऑक्सीजन की भारी कमी है। ऑक्सीजन की इस कमी की वजह अचानक मरीजों की संख्या में इजाफा होना बताया जा रहा है लेकिन अब सांसों पर आए इस संकट को दूर करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले में टास्क फोर्स गठित किया गया है। इस टास्क फोर्स में 30 पटवारी, 1 नायब तहसीलदार और एसडीएम को शामिल किया गया है।

खास बात ये है कि इस वक्त ऑक्सीजन की किल्लत को पूरी तरह से दूर करने के लिए स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह 24 घंटे गठित किए गए टास्क फोर्स की निगरानी कर रही है। बनाई गई कार्ययोजना के तहत टास्क फोर्स 70 से ज्यादा अस्प्तालों तक ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई पहुंचा रहा है।