ग्वालियर के 6 वार्डों में ज्यादा मरीज, कमांडरों के प्रस्ताव पर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित, 6 मई तक प्रतिबंध

ग्वालियर. शहर के 6 वार्ड क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों की रोज संख्या बड़ने से वहां के इंसीडेंट कमांडरों के प्रस्ताव पर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए है। अब यहां के रहवासियों को 6 मई तक घरों में ही रहना होगा सिर्फ आवश्यक काम आने पर ही घर से बाहर निकलने की मंजूरी रहेगी। फल, सब्जी की व्यवस्था नगर निगम कराएगा। किराना व अन्य सामग्री की होम डिलेवरी हो सकेगी। एडीएम रिंकेश वैश्य ने मंगलवार शाम इसको लेकर आदेश जारी किया।

यह क्षेत्र है कंटेमेंट

वार्ड 60 में सिरोल तिराहे के पास स्थित कॉस्मोवैली का संपूर्ण क्षेत्र।
वार्ड 58 में नीडम रोड, न्यू कमिश्नरी बिल्डिंग, साइंस कॉलेज का पीछे का हिस्सा।
वार्ड 45 में दाल बाजार स्थित गीता कॉलोनी।
वार्ड 30 में सिल्वर स्टेट और बलवंत नगर के बीच दिवाकर और मनोहर एन्क्लेव व गोल्ड होम्स का क्षेत्र।
वार्ड 18 के डीडी नगर गेट-1 और 2, युनिपैच फैक्टरी, भगत सिंह, कवि, रचना और वायु नगर का संपूर्ण क्षेत्र।

वार्ड 3 में विनय नगर सेक्टर-1, 2 और 3 के हंसराज मेमोरियल रोड, बारह बीघा, पानी की टंकी के पास, गुप्ता किराना वाली गली, टेलीफोन एक्सचेंज, पचासा लाइन, जेल के पास वेल क्षेत्र।