कमलाराजा में ऑक्सीजन खत्म होने से 3 की मौत, विधायक बोले 10 मरे, डॉक्टर अस्पताल छोड भागे
ग्वालियर. जेएएच के कमलाराजा अस्पताल में मंगलवार को अचानक ऑक्सीजन खत्म होने से कई लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार कमलाराजा पहुंचे और उनका दावा है कि कम से कम 10 लोग मरे है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में परिजन बिलख रहे है। मृतकों के परिजन का आक्रोश देखते हुए डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए है। कमलनाराज अस्पताल में लॉ एंड ऑर्डर के हालात है और काफी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई है। कमलाराजा की तीसरी मंजिल पर यह हालात है कि बिलखते परिजन ही नजर आ रहे है।
डॉक्टर व हॉस्पिटल स्टाफ अस्पताल छोड़कर मेडिकल कॉलेज में भागे
ग्वालियर के जेएएच परिसर स्थित कमलाराजा अस्पताल की तीसरी मंजिल मेल वार्ड में सोमवार सुबह 9 बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गया। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद वहां भर्ती लोगों की सांसे उखड़ने लगी यह नजारा देख डॉक्टर और परिजन ने अंबु बैग से ऑक्सीजन देने का प्रयास किया लेकिन चंद मिनट में उखड़ती सांसे थमने का सिलसिला शुरू हो गया। उस समय वहां जो मंजर था वह दिल दहला देने वाला था लोग मर रहे थे और डॉक्टर असहाय खड़े थे। इस पर परिजन का आक्रोशित होना स्वाभाविक है। जब स्थिति हाथ से निकली तो डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ अस्पताल छोड़कर मेडिकल कॉलेज में भाग गए। हंगामा की सूचना पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक व विधायक सतीश सिकरवार कमलाराजा अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने लोगों को बचाने के लिए तत्काल अफसरों, डॉक्टरों को कॉल किए लेकिन दहशत में भागे डॉक्टर कॉल रिसीव करने को तैयार नहीं थे।
ऑक्सीजन की कमी से मौत के बाद वहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन गई और तत्काल पुलिस ने स्थिति को संभाला। सीएसपी लश्कर पुलिस फोर्स के साथ कमलाराजा पहुंचे और पूरे अस्पताल को निगरानी में ले लिया। पुलिस जवानों की तैनाती देखकर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे क्योंकि किसी ने अपना पिता तो किसी ने भाई खोया था।