ग्वालियर में रेमडेसिविर व ऑक्सीजन की कालाबाजारी पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ऊर्जामंत्री के बंगले पर आधी रात धरना दिया, अनपू मिश्रा ने भी कई सवाल खड़े किए
दो दिन से ग्वालियर में ऑक्सीजन संकट मंडरा रहा है, रविवार को इसमें रेमडेसिविर को लेकर मची भीड़ ने भी परेशानी और बढ़ा दी है। रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिलने पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने ऊर्जामंत्री के बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया। ऊर्जामंत्री ने मौके पर पहुंचकर इंजेक्शन दिलने का आश्वासन दिया साथ ही पूर्व संसाद अनूप मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि रेमडेसिविर आम आमदी से दूर है लेकिन दलालों के पास उपलब्ध है इससे राजनीत गर्मा गई है।
क्या है पूरा मामला
रेसकोर्स रोड स्थित ऊर्जामंत्री प्ऱद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर रविवार रात खूब राजनीति ड्रामा हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने चादर-तकिया लेकर बंगले के सामने बीच सड़क पर लेट गए। शर्मा का आरोप था कि शहर में कोरोना को लेकर हालात भयावह है। रेमडेसिविर इंजेक्शन न मिलने से भाजपा कार्याकर्ताआ परेशान है और मंत्री ऑक्सीजन प्लांटों पर जाकर नौटंकी कर रहे है। करीब 1 घंटे बाद मंत्री बंगले पर पहुंच और पूर्व जिलाध्यक्ष के पैर छूने लगे। पलटकर देवेश शर्मा ने दंडवत करने लगे इस नजारे को देखने के लिए आधी रात को बंगले के बार काफी भीड जमा हो गई। इस दौरान मंत्री तोमर ने देवेश शर्मा की भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता से बात कराई लेकिन वे नहीं माने और बोले आप चाहें तो मुझे अभी पार्टी से निकाल दो।
पूर्व सांसद अनपू मिश्रा ने भी कई सवाल खड़े किए
पूर्व सांसद अनपू मिश्रा ने ट्वीट में लिखा है कि शिवराज सिंह अपने प्रदेश में सांसों का संघर्ष अतिदुखदायी स्थिति में पहुंच गया है। रेमडेसिविर, ऑक्सीजन की मारामारी, कालाबाजारी ने पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। आम आदमी की पहुंच से यह दूर है लेकिन दलों कुद नेताओं के पास उपलब्ध है। यह ट्वीट ने कई सवाल खड़े कर दिए है।