ग्वालियर में 1154 नए कोरोना संक्रमित व 21 की मौत

शुक्रवार को ग्वालियर में कुल संक्रमित का आंकड़ा 33 हजार पार हो गया अब शहर बेहद ही खतरनाक हालात में पहुंच चुका है। सैंपल देने पहुंच रहे लोगों में हर तीसरा व्यक्ति संक्रमित निकल रहा है। शुक्रवार को भी 1154 नए संक्रमित ग्वालियर में मिले है साथ ही 21 संक्रमित की मौत हुई है। लगातार कोरोना संक्रमित और मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि कलेक्टर ग्वालियर ने कोरोना कर्फ्यू में किराना दुकानों को दी गई छूट को कम कर दिया है। अब गली मोहल्ले में किराना दुकान 7 से 9 बजे तक ही खुलेंगी। अभी तक 12 बजे तक खुल रही थी।

प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत खतरनाक होती जा रही है। पहली लहर के आंकड़ों को काफी पीछे छोड़ दिया है। अप्रैल 2021 तो कोरोना वायरस आम लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। अप्रैल महीने ने पिछले सभी महीनों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। लगातार कोविड पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्वलियर में अप्रैल के 23 दिन में 14 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए है। प्रदेश के महानगरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में स्थिति बहुत खराब होती जा रही है।