कोरोना के खतरे के बीच पुलिस सख्त, फालतू घूमने वाले लगा रहे उठक-बैठक और झेल रहे लाठियां

देवास ( Dewas ) में पुलिस ( Police ) ने सख्ती बड़ा दी है. कोविड के केस बढऩे से चिंताजनक स्थितियां हो गई, जिसे लेकर अब पुलिस गलियों, मोहल्लों, कॉलोनियों में जाकर लोगों को समझाइश देती दिखाई दे रही है. फालतू घूमने वालों पर पुलिस लाठियां भांज रही है और उठक बैठक भी लगवा रही है. कर्फ्यू के बावजूद बेवजह घूमते लोगों पर प्रशासन का सख्ती से हडक़ंप है.

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई है. पुलिस द्वारा सिखाये सबक से भी लोग सीख नहीं ले रहे हैं और बेवजह आना- जाना कर रहे हैं. ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा बार -बार घर में रहने की समझाइश दी जा रही है. पुलिस अब गली, मोहल्लों, कॉलोनियों में लोगों को समझाइश देती दिखाई दे रही है. देवास में कोरोना कर्फ्यू के चलते सभी वर्ग परेशान हैं. प्रशासन दूसरी लहर में क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या से चिंतित हैं. वहीं आमजन उन लोगों से भयभीत हैं जो शासन-प्रशासन के नियमों का उल्लंघन कर बाजारों में बेवजह घूम रहे हैं.

पुलिस की सख्ती के बाद भी ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारी समझने को तैयार नहीं हैं. कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वालों को निरंतर पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है, लेकिन इस तरह की समझाइश के बाद नहीं मानने वाले लोगों पर अब पुलिस को डंडा चलाना पड़ रहा है. सीएसपी विवेक सिंह चौहान खुद माइक लेकर बेफालतू घूमने वालों को समझा रहे हैं लेकिन, नहीं समझने वाले के साथ लाठियों की बारिश भी कर रहे हैं. लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है.