10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवा, 2.7 डिग्री लुढ़का दिन का पारा
अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जाने के बाद शुक्रवार को हवा का रुख बदलने से दिन में गर्मी से हल्की राहत रही। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने के कारण अधिकतम पारा 2.7 डिग्री गिरावट के साथ 32.8 डिग्री पर आ गया।
यह सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रात का तापमान 1.9 डिग्री बढ़त के साथ 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे फिर से तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बढ़ेगा पारा
हवा का रुख बदलने के कारण तापमान में गिरावट आई है। दो दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे रात का तापमान फिर से बढ़ेगा। साथ ही दिन का तापमान भी बढ़ने की संभावना है।
-एके शुक्ला, मौसम वैज्ञानिक