सार्वजनिक अवकाश से प्रभावित होंगे कामकाज मार्च में 9 दिन रहेगी छुट्टी, सबसे ज्यादा असर बैंकों पर; बैंक हड़ताल भी इसी महीने प्रस्तावित
मार्च में 9 दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसी महीने चार ऐच्छिक अवकाश भी रहेंगे, कोई भी कर्मचारी इनमें से अधिकतम तीन दिन ले सकेगा। बैंक हड़ताल भी इसी महीने प्रस्तावित है। छुटि्टयों के कारण सबसे ज्यादा असर बैंकों के कामकाज पर होगा।
मार्च में चार दिन रविवार और दो दिन 13 व 20 मार्च को दूसरे व तीसरे शनिवार के कारण दफ्तर बंद रहेंगे। 11 मार्च को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी जबकि 29 मार्च को होली के कारण सरकार ने छुट्टी घोषित की है।
सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 8 मार्च को महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मदिन, 11 मार्च को एकलव्य जयंती और 20 को वीरागंंना अवंतीबाई के बलिदान दिवस, 26 को शब ए बारात के चार ऐच्छिक अवकाश भी दिए हैं। इनमें से अधिकतम तीन अवकाश एक साथ लिए जा सकेंगे।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह 13 जनवरी को 30 मार्च वाले दिन भाईदूज के कारण स्थानीय अवकाश पहले ही घोषित कर चुके हैं। मार्च में ही बैंक कर्मचारियों की 15 व 16 हड़ताल भी प्रस्तावित है। यदि ऐसा होता है इन छुटि्टयों के दौरान सबसे ज्यादा असर बैंक के कामकाज पर होगा।