ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस उड़े मिराज व सुखोई ने पोकरण में 6 बंकरों को किया ध्वस्त

ग्वालियर. दो वर्ष पूर्व ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस से मिराज के जांबाज फायटरों ने उड़ान भरकर लगभग बालाकोट में 300 आतंकवादियों को मार गिराने के 2 वर्ष पूर्ण होने पर फिर मिराज उड़ान भर कर 615 किमी दूर पोकरण में टारगेट को ध्वस्त किया है। आपको बता दें कि पोकरण में 6 बंकरों को पलक झपकते ही ध्वस्त कर दिया। यह बंकर उसी तरह से बनाये गये थे जैेस बालाकोट में शरण लेने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी उपयोग करते हैं। शनिवार को हुए इस शौर्य प्रदर्शन के लिये जैसलमेर में पोकरण के चांदण में वायुसेना की फायरिंग रेंज में 6 टारगेट किये गये थे।

6 बंकरों को तबाह करने के लिये स्पाइस बमों का उपयोग

अपग्रेड किये मिराज-2000 और सुखोई 30एमकेआई फायटर जेट के स्क्वाड्रन ने पोकरण में तैयार किये गये 6 बंकरों को ध्वस्त कर दिया और इसके लिये उन्हीं स्पाइस बमों का उपयोग किया गया जो बालाकोट में एयरस्ट्राइक में उपयोग किये गये थे। शौर्य प्रदर्शन में 3 अपग्रेड मिराज-2000 और 2 सुखोई विमान शामिल थे।

एयरचीफ के दूसरी यात्रा थी ग्वालियर एयरबेस

इस अवसर पर एयरफोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया भी उपस्थित रहे। एयरफोर्स चीफ के तौर पर उनकी यह दूसरी ग्वालियर यात्रा थी शनिवार को हुए इस कार्यक्रम के बाद महाराजपुरा एयरबेस पर रविवार को भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

26 फरवरी 2019 को एयरफोर्स ने नियंत्रण रेखा के पार जाकर बालाकोट एयर स्ट्राइक की थी। इसकी दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एयरफोर्स कुछ अलग करना चाहती थी। ऐसे में बालाकोट के समान ही लंबी दूरी तय कर एयर स्ट्राइक की अपनी ताकत का प्रदर्शन किया गया।ग्वालियर से पोकरण चांदण रेंज की दूरी करीब 615 किमी है। इतनी ही दूरी तय कर एयर स्ट्राइक में भारतीय फाइटर जेट्स ने बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर बम बरसाए थे। यहां पांच निशाने तय किए गए, जिन्हें सटीक निशाने से नष्ट कर दिया गया।