ग्वालियर में 11 महीने से बंद चिडि़याघर व संग्रहालय 15 से खुलेगा

ग्वालियर. गांधी प्राणी उद्यान (चिडि़याघर) में मौजूद 55 प्रजाति के वन्य प्राणियों को पर्यटक 15 फरवरी से देख सकेंगे। करीब 11 महीने से बंद चिडियाघर को खोलने की अनुमति जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया और मध्य प्रदेश पशु पालन विभाग ने दे दी है।

नगर निगम को चिडियाघर में कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। अब सिर्फ नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा को फैसला लेना है। भारत सरकार की गाइड लाइन बदलने के बाद शहर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पुरातत्व एवं संग्रहालय सहित स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन अपने संग्रहालय पहले ही खोल चुका है। नोडल अधिकारी मोतीमहल संग्रहालय मुकेश बंसल का कहना है कि चिडि़याघर के साथ मोतीमहल संग्रहालय भी खोल देंगे।