पांच चिटफंडियों को 4-4 साल की जेल, 54 हजार का अर्थदंड

कम समय में पैसे दुगने करने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में रीयल सनशाइन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पांच लोगों विपिन यादव (भिंड), संजय यादव (ग्वालियर), अनिय आर्य (भिंड), प्रदीप ओझा (भिंड), मन्तुश वैध्य (पश्चिम बंगाल) को चार-चार साल की सजा हुई है।

जबकि 9 आरोपी अभी भी फरार हैं। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों पर 54-54 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। इसके साथ ही चिटफंड कंपनी रीयल सनशाइन कॉर्पोरेशन लिमिटेड पर भी लगाया 1 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक लाख रुपए की वसूली की जिम्मेदारी कलेक्टर की होगी।

ये आरोपी अभी भी फरार

भिंड के राजकुमार यादव व जितेंद्र यादव, इटावा के अतेंद्र सिंह, फरीदाबाद के सौरभ पांडे, पश्चिमी बंगाल के अब्दुल वाहिद, शिवप्रसाद घोष, वरुण विश्वास, गोलक सफीक और हरि भौमिक अभी भी फरार हैं।