जिन खस्ताहाल सड़कों पर वाहन चलना मुश्किल उन पर भी मशीन से होगी सफाई
शहर की वे खस्ताहाल सड़कें जिन पर वाहन चलना मुश्किल है, स्वीमिंग मशीन से होने वाली सफाई के रूट में इन सड़कों को भी शामिल कर लिया गया है। ये सड़कें सीवर और पानी की लाइनों के डालने के साथ बारिश की वजह से भी खराब हो चुकी हैं।
नगर निगम ने हाल में ही तीन मशीनें खरीदी हैं। ये मशीनें केंद्र सरकार से मिली राशि से खरीदी गई हैं। निगम ने इन्हें चलाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया है।
समय में किया बदलाव... पहले मशीनें रात में सफाई करती थीं। अब ये मशीनें शाम 7 से रात्रि 11 बजे तक चलेंगी। दूसरा दौर सुबह 5 से 9 बजे से शुरू होगा।
इन खराब सड़कों पर चलेंगी मशीन
शिंदे की छावनी रोड, जेल रोड, बहोड़ापुर तिराहा, फूलबाग से जीडीए, सेवा नगर से किला गेट, किला गेट से हजीरा चौराहा, कटोराताल चौराहा, जनकगंज मार्ग, कंपू थाने से कस्तूरबा चौराहा तक, वृंदावन गार्डन से पार्क के पास तक, रेलवे पुल के नीचे।
जहां सड़क खराब होगी, वहां पहले उसे ठीक कराएंगे
^रोड स्वीपिंग मशीन से रात और सुबह सफाई कराई जा रही है। हर रोज पहले चरण में शाम 7 से रात 11 बजे तक सफाई करा रहे हैं। दूसरे चरण में सुबह 5 से 9 बजे तक मशीन चल रही है। यदि किसी रूट पर सड़क खराब है तो पहले सड़क ठीक कराई जाएगी।
शिवम वर्मा, आयुक्त नगर निगम