कुलैथ में गुंडे का मकान गिराया, 60 लाख की जमीन छुड़ाई
कुलैथ में रहने वाले गुंडे मान सिंह यादव और उसके बेटे दशरथ यादव के कब्जे से प्रशासन ने शुक्रवार को सरकारी जमीन छुड़ाई। इन पर कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम पहुंची।
एंटी माफिया अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में इनका मकान तोड़ा गया, जो सर्वे नंबर 1265/2 की 4 हजार वर्गफीट जमीन को घेरकर बनाया गया था।
एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि मान सिंह के खिलाफ 3 और उसके बेटे दशरथ के खिलाफ एक प्रकरण दर्ज है। इन लोगों के खिलाफ आसपास के क्षेत्र में दूसरों की जमीनों पर कब्जे की भी शिकायते हैं। मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 60 लाख रुपए है।