पूनम महाजन को अबकी बार 200 पार का मोमेंटो सौंपा
- July 27 2018
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन को अबकी बार 200 पार मध्यप्रदेश का मोमेंटो मप्र भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने सौंपा। उनके साथ भाजयुमो के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया भी उपस्थित थे।
यहां बता दें कि भाजपा ने आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित राज्य आम चुनावों के लिए अबकी बार 200 पार का नारा दिया है। इसी का एक मोमेंटो तैयार कर भाजयुमो ने अपनी राष्ट्रीय अध्यक्षा को दिल्ली में सौंपा।