बेहट में मुख्य मार्ग पर हाट लगने से हर रोज होता है ट्रैफिक जाम, लोग परेशान

बेहट में मुख्य मार्ग पर हाट लगने से हर रोज न केवल ट्रैफिक जाम होता है, बल्कि हादसे की स्थिति भी बन जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने सात साल पहले 10 लाख रुपए की लागत से हाट बाजार भी बनवाया था, लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में रहवासियों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण मुख्य मार्ग पर बाजार लगाया जा रहा है। जब हाट बाजार तैयार है तो उसका उपयोग होना चाहिए। मुख्य मार्ग पर बाजार लगने से कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्राम पंचायत बेहट की जनपद सदस्य गुड्डी गजेंद्र सिंह का कहना है कि हाट बाजार में कंडे का ढेर लगाया हुआ है और मुख्य मार्ग पर बाजार लग रहा है। श्रीमती सिंह ने प्रशासन से मुख्य मार्ग से बाजार हटाने की मांग की है।