महिला कांग्रेस महंगाई के विरोध में सड़क पर पकौड़े तलकर जताया रोष

ग्वालियर। डीजल.पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में हो रही वेतहासा वृद्धि के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रुचि गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं प्रदेश अध्यक्ष मांडवि चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पड़ाव स्थित शास्त्री मार्केट पर गैस एजेंसी के बाहर पकौड़े तलकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि गुप्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता और नौजवान सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनविरोधी सरकार है। बतादें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई और बेकारी के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया, मुख्य रूप से पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र सिंह राठोर पूर्व ज़िला अध्यक्ष चंद्रमोहन नगोरी कार्यवाहक ज़िला अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, उदल सिंह, समस्त महिला कोंग्रेस पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।