रामू चढ़े घोड़ी पर, निकली निकासी

अपने रामू भैया की जिंदगी का नया सफर आज से शुरू हो गया। दिल्ली में उनके निवास से सुबह धूमधाम से निकासी निकली। बड़ी संख्या में मित्र व पारिवारिक लोग उनकी निकासी के गवाह बने।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह के बड़े सुपुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया आज अपनी दुल्हनिया ले जायेंगे। इसके लिए वह काफी उत्साह से लवरेज है। निकासी के बाद उनकी बारात सुबह 11 बजे जयपुर के लिए रवाना हो गई। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की नातिन उनकी दुल्हन बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शाही शादी आज शाम जयपुर के रामबाग पैलेस ( गार्डन ) में होगी। यह पैलेस एम् एस -एस कंबेंसेन मार्ग पर है।
बारात में शामिल मेहमानों को होटल हिल्टन और होटल गोल्डन ट्यूलिप में ठहराया जायेगा। बारात शाम ६ से ८ बजे के बीच बिरला मंदिर के पास गढ़पति मंदिर से शुरू होगी। शादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मंत्री और तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।