शहर के कई क्षेत्रों में आज 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली
शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को 2 से 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 8 से 10 बजे के बीच दौलतगंज, हुजरात कोतवाली, टोपी बाजार, अग्रसेन पार्क, हुजरात रोड, बैंड मार्केट, चिटनिस की गोठ, बालाबाई का बाजार, माधौगंज, दही मंडी क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।
सुबह 9 से 11 बजे: रामद्वारा, हरे शिव, एबी रोड, सात भाई की गोठ, टोपे वाला मोहल्ला, नारायण कॉलोनी, जच्चाखाना, बाई साहब की परेड, लक्ष्मीगंज एबी रोड, प्रिया ब्रेड फैक्ट्री, नगर निगम वर्कशॉप, पाटनकर का बाड़ा, ढोलीबुआ का पुल।
दोपहर 12 से 1:30 बजे: माधव नगर, बसंत विहार, प्रेम मोटर्स, सहारा हॉस्पिटल, विवेक विहार।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे: हुरावली गांव, हरखेड़ा रोड, फूटी कॉलोनी, जारगा रोड, टोल टैक्स, भैरो कॉलोनी।
सुबह 10 से शाम 5 बजे: गौसपुरा नं.1,2, सिविल हॉस्पिटल, किला रोड, कोटवाला मोहल्ला, हजीरा, पटेल स्कूल, सुभाष नगर।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे: लक्ष्मीपुरम, किशन बाग, बरागांव।