लोगों को जागरूक करने के लिए गिरजाघरों की झांकियों में सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश
क्रिसमस पर्व पर लगने वाली झांकियों में आमतौर पर चरणी में यीशु, माता मरियम सहित चरवाहों को पास-पास बैठा दिखाया जाता है। लेकिन काेविड-19 के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस बार क्रिसमस पर गिरजाघरों में सामाजिक दूरी का संदेश देती झांकियां तैयार की गई हैं।
सेंट पॉल मुरार चर्च के फादर पायस का कहना है कि इस बार प्रभु यीशु और माता मरियम की झांकी में सोशल डिस्टेंसिंग का संदेश दिया गया है। यहां सभी के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है।
गुरुवार शाम 6:30 बजे से हो जाएगी क्रिसमस उत्सव की शुरुआत।
25% लोगों को ही इस बार चर्च में प्रार्थना सभा के लिए प्रवेश मिलेगा।
कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए चर्च में बुजुर्ग और छोटे बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे।
चर्च में लोगों को मास्क के साथ प्रवेश द्वार पर हाथ सेनिटाइज करने की व्यवस्था रहेगी।