ग्वालियर में प्लाज्मा कांड के मुख्य आरोपित अजय त्यागी पर कलेक्टर ने रासुका लगाई

ग्वालियर. प्लाज्मा कांड के मुख्य आरोपित अजय त्यागी पर कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने रासुका लगा दी है। कलेक्टर ने वारंट जारी कर आरोपित को रासुका के तहत 6 महीने तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए है। पड़ाव थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह अजय त्यागी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव कलेक्टर कोर्ट में पेश किया था इसके अलावा पुलिस पता लगा रही है कि मिलावटी प्लाज्मा के अलावा संक्रमित मनोज गुप्ता के इलाज में कहां चूक हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन लोग है।

6 महीने के लिए आरोपित पर रासुका लगाए जाने के लिए वारंट जारी

जानकारी के अनुसार पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि प्लाज्मा कांड के मुख्य आरोपित अजय त्यागी, जगदीश व महेंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया था। अजय त्यागी को तीन दिन के रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद अजय को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले की जांच एसपी अमित सांघी, एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर की निगरानी में की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को अजय त्यागी के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव एसपी के माध्यम से कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने रासुका के तहत 6 महीने के लिए आरोपित पर रासुका लगाए जाने के लिए वारंट जारी किया है। वारंट की तामीली शनिवार की सुबह जेल जाकर कराई जाएगी। दिग्विजय सिंह