6 साल बाद दिसंबर सबसे गर्म, दिन का पारा 31.5 डिग्री पर पहुंचा
- December 7 2020

नवंबर में ठिठुरनभरी सर्दी के बाद दिसंबर की शुरूआत 6 साल में सबसे गर्म है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री पर पहुंच गया। ये सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। इससे पहले 1 दिसंबर 2014 को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के अनुसार मप्र के ऊपर प्रतिचक्रवात बना हुआ है। उत्तर की बजाय पश्चिमी हवा आ रही है। इस कारण तापमान लगातार बढ़ा हुआ है।