यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी सूची में शामिल होंगे ग्वालियर और ओरछा

ऐतिहासिक शहर ग्वालियर और ओरछा को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए यूनेस्को ने पर्यटन विभाग के प्रस्ताव काे स्वीकृति दे दी है। अब पर्यटन विभाग और यूनेस्का मिलकर दाेनाें शहराें के लिए मास्टर प्लान बनाकर हेरिटेज सिटी टाउन के रूप में विकसित करेंगी। इसके लिए अनुबंध भी हो चुका है। 2021 में यूनेस्को की टीम आएगी और यहां की हेरिटेज संपदा काे देखकर मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

यूनेस्को ने हमारे प्रस्ताव काे मंजूरी दे दी है। इसके तहत ग्वालियर और ओरछा की हेरिटेज संपदा को व्यवस्थित और निखारने का काम शुरू किया जाएगा। यूनेस्काे की वेबसाइट पर दाेनाें शहराें के आने से यहां पर्यटन काे बढ़ावा मिलेगा।