पहला डिजिटल संग्रहालय खुला, शहर की विरासत के होंगे डिजिटल दर्शन

स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाड़े के पास स्काउट एवं गाइड के परिसर में बनाया गया डिजिटल संग्रहालय मंगलवार से सैलानियों के लिए खोल दिया गया। संग्रहालय में ग्वालियर की स्थापत्य शैली, वास्तु, परिधान, जीवनशैली, वाद्य यंत्र, आभूषण, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक परंपरा, चित्रकारी सहित कई सुविधाओं को डिजिटल फार्म में प्रदर्शित किया जा रहा है। शुरूआत में कुछ दिनों तक संग्रहालय नि:शुल्क रहेगा।
संग्रहालय को शुरू करने से पहले मंगलवार को स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने संग्रहालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संग्रहालय में सैलानियों के भ्रमण का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। सैलानियों के भ्रमण के लिए संग्रहालय में 16 गैलरियां बनाई गई हैं। संग्रहालय का निर्माण कुल क्षेत्रफल 3500 वर्गफीट है। संग्रहालय में वर्चुअल रियलटी का समावेश भी किया गया, जिसके द्वारा सैलानी इतिहास की किसी स्थल की वास्तविकता को महसूस कर सकेगे।