भाजपा और बसपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म किया: उदित राज

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व सांसद उदय राजे ने कहा कि भाजपा और बसपा ने कांग्रेस सरकारों द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को खत्म कर दिया। अब तो भाजपा की सरकारें, सरकारी नौकरियों को आरक्षण के भय से खत्म करती जा रही हैं। बिहार की जनता ने कोरोना काल का दंश देखा है। वे अब रोजगार की बात कह रहे हैं। यह बात मध्यप्रदेश में भी मुखर हो रही है।

शुक्रवार को संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों का उत्थान किया है। यह इतिहास उठाकर देख लिया जाए। जब से भाजपा और बसपा की सरकारें आईं। उन्होंने कभी भी दलितों का उत्थान नहीं किया। वे नोट के बदले सांसद और विधायकों के टिकट बेचते रहे।

देश और प्रदेश की जनता को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी लोकसभा, विधानसभाओं के चुनाव आते हैं। तब भाजपा के नेता जनता को गुमराह करने के लिए पाकिस्तान या मुस्लिम समाज के मुद्दे उठा देते हैं। इससे कोई उनसे रोजगार, विकास की बाते नहीं पूछता।